12वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा को किया प्रपोज, इनकार करने पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर छात्रा का काटा गला..

1 min read

पाली, राजस्थानः-राजस्थान के पाली जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं में पढ़ने वाले एक लड़के ने उसी स्कूल की 11वीं की लड़की को प्रपोज़ किया, लेकिन लड़की ने दोस्ती भी करने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए लड़के ने उसका गला काट दिया। लड़की का गंभीर हाल में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन के बिठोला कलां गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लांच ब्रेक के समय 11वीं की छात्रा अपनी क्लास में ही थी। इस दौरान 12वीं में पढ़ने वाला सोहनलाल वहां आया। उसने अचानक ब्लेड से यशोदा का गला काट दिया और भाग गया।

प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि लड़का पिछले 4 दिनों से लड़की पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था और लगातार लड़की के द्वारा इग्नोर किए जाने पर उसने इस हरकत को अंजाम दिया। लड़की अस्पताल में है और उसके गले में 20 टांके लगे हैं। वह खाने या बोलने में असमर्थ है और इस समय ग्लूकोज पर है।

इस बीच पुलिस ने बच्ची का गला रेत कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बांगड़ अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि लड़की का इलाज चल रहा है। पीड़ित और आरोपी दोनों मारवाड़ जंक्शन के बिठौरा करन गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours