कवर्धा। जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस वाहन खाई में पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन चालक कई घंटे तक एम्बुलेंस में ही फंसा रह गया। लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद मौके में पहुंची पुलिस और लोगो के करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत बाद चालक को बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार एबुलेंस चालक मध्यप्रदेश के जबलपुर जा रहा था। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही वहां लोगों का मजमा लग गया। सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर आ पहुंची और केबिन में फंसे रंजीत को बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई।
दर्द से चालक रंजीत सेन बुरी तरह कराह रहा था। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया। इसके बाद उसको दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।