बारात आने से पहले गायब हुई दुल्हन, चप्पल ने बताया ठिकाना तो फटे रह गई घर वालों की आंखे…जानें पूरा मामला..

0 min read

झांसी: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक गांव में बारात आने से पहले ही दूल्हन ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। जिसके बाद शादी घर में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला झांसी का है। दरअसल, यहां गुरूवार की रात लड़की की बारात आने वाली थी। परिवार वाले बेटी को विदा करने की तैयारी कर रहे थेे। बुधवार की रात सोने के बाद जब गुरुवार सुबह देखा तो दूल्हन और उसके चप्पल भी गायब हो गए थे।

घर वालों ने काफी ढ़ंढने की कोशिश की फिर भी दूल्हन का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बबाद गांव के एक कुएं के पास दूल्हन की चप्पल दिखीं। कुएं के अंदर देखा तो सबके होश उड़ गए। कुएं के अंदर लड़की की लाश मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट कर शव को अपने कब्जे पर लिया और पीएम के लिए भेज दिया। पूरे परिवार और गांव में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर लड़की ने आत्महत्या क्यों किया। फिलहाल मामले की आधिकारीक पुष्टि नहीं मिली है।

मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव का है। यहां के रहने वाले संजीव पाल ने अपनी बेटी की शादी तीन महीने पहले कुम्हरा गांव के निखिल के साथ तय की थी। प्रीती तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी है। लड़की के पिता ने बताया कि बुधवार रात को वह प्रीती के ससुराल में फलदान देने के लिए गए थे। रात करीब एक बजे वे घर लौटकर आए थे और फिर सो गए। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ खेत पर बने घर में रहते हैं।

वहीं पर गुरुवर की रात को बारात आने वाली थी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय दादी जब सोकर उठीं तो प्रीती अपनी चारपाई पर नहीं थी। उसकी तलाश शुरू की गई तो घर के पास के कुएं के बाहर प्रीती की चप्पलें दिखाई दीं। तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया। कुछ देर बाद कुएं से प्रीती की लाश बरामद हुई। शादी से पहले बेटी की लाश देखकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours