बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ में धोखाधड़ी का अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ठग कई लोगों को अपने शिकार बनाने के कोशिश में रहते है और लोगों से लाखों रुपए एंठ लेते है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है। अब यहां एक आरक्षक ही ठगी का शिकार हो गया।
दरअसल, आरक्षक से इनाम जितने के बहाने से ठग ने उसे झांसा दिया। जिसके बाद उनके खाते से 4.26 लाख की ठगी कर लिया। जिसके बाद आरक्षक ने सिविल लाइन पुलिस मे धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।