साइकिल चलाते वक्त छत से गिरी बच्ची, गले के आरपार हुआ लोहे का रॉड, देखने वालों की कांप उठी रुह

1 min read

[lwptoc]

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक 10 साल की लड़की छत से गिर गई और वहां रखा सरिया उसके गले के आरपार हो गया। जिसके बाद बच्ची जोर जोर से चीखने लगी। जिसके बाद उसके माता पिता और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। देखते ही सबकी रुह कांप उठी। किसी तरह डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी गई।

Chhattisgarh Today

कटर से काटकर प्राथमिक इलाज

डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची और सरिया को कटर से काटकर प्राथमिक इलाज के बाद उसे भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक गोपाल राय की 10 साल की बेटी अंजली बुधवार शाम सात बजे छत पर साइकिल चला रही थी कि तभी वह नीचे गिर गई। छत से करीब 10 से 12 फीट नीचे वह सीधे गैलरी में गिरी और वहां रखा लोहे का सरिया उसके गले को चीरता उस पार हो गया। बताया जा रहा है कि गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का करीब डेढ़ फीट सरिया निकला हुआ था और यही उसके गले में जा धंसा।

जिसने भी देखा, उसके होश उड़े

बच्ची जैसे ही नीचे गिरी वह चीख पड़ी। आवाज सुन परिवार और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। बेटी को तड़पता देख सभी के हाथ-पांव फूल गए। उसकी तड़प देख किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि उशकी मदद कैसे की जाए। तभी वहां मौजूद किसी ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में एक टीम वहां पहुंच गई और बेटी के गले से कटर के जरिए सरिया काटा और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इस दौरान हर किसी का कलेजा बैठा हुआ था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours