नई दिल्ली: सोशल मीडिया में शादी के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। खासकर दुल्हा दुल्हन का ही वीडियो वायरल होत है। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है जिसे देखकर हंस हंसकर लोटपोट कर देते है। वहीं, जयमाला के स्टेज पर कभी दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि लोगों की हंसी छूट पड़ती। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में दुल्हा अपनी होने वाली दुल्हन की जगह उसकी यानी अपने होने वाली सास को जयमाला पहना देता है। दुल्हा अपनी सास के साथ स्टेज पर कुछ ऐसी हरकत करने लगता है।
View this post on Instagram
वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दुल्हन लड़के को वरमाला पहना चुकी होती है, अब दूल्हे राजा की बारी है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन के ठीक बगल में उसकी मां भी खड़ी है। दूल्हा हाथ में वरमाला लिए आगे बढ़ता है, लेकिन ये क्या. भाईसाब तो कहीं और ही देख रहे हैं। नतीजा ये हुआ कि वह दुल्हन की जगह अपनी सास को ही वरमाला पहनाने लगता है।
ये देखते ही सास पीछे हटकर वरमाला को हाथ से पकड़ लेती है। हालांकि, तब तक वर पक्ष की ओर से भी कुछ लड़के दूल्हे को अपनी ओर खींच लेते हैं। लेकिन दूल्हा लड़खड़ाकर गिर जाता है। वैसे, दूल्हे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पिए हुआ है और यह सब नशे में चूर होने की वजह से हुआ।