नई दिल्ली। शादियों के कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते है। जो कुछ तो मनोरंजन जैसे तो कुछ रोमांस वाले होते है। आजकल सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। जहां दूल्हा दुल्हन को गोद में बैठाकर स्टेज से नीचे आता है और सीढ़ियों से नीचे गिर जाता है।
इतना ही नहीं जब सीढ़ियों से वह नीचे गिरता है तो सभी लोग हंसने लगते है और दूल्हा सभी के सामने कुछ देर के किश कर देता है। देखने वाली बात यह है कि गिरते हुए भी वह दुल्हन को छोड़ता नहीं है। वह लड़की को गोद में लिए ही गिरता है, जिससे उसे चोट नहीं पहुंचती। गिरने के बाद दुल्हा कुछ ऐसा भी करता है, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, गिरने के बाद वह दुल्हन को किस करता है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “कोई भी काम जबरदस्ती से नहीं करना चाहिए”। तो एक अन्य ने लिखा है, “बेड़ा गर्क हो। जिम जाता तो ऐसा नहीं होता”। एक और यूजर ने लिखा है, “लाइफ पार्टनर हो तो ऐसा”। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बेइज्ज्ती महसूस न हो, इस वजह से दूल्हे ने गिरने के बाद दुल्हन को किस किया। तो आपको कैसा लगा यह वीडियो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।