गुजरात: गुजरात के सूरत में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां दूल्हे की बारात निकलने वाली थी। घर में शादी का माहौल था। तभी अचानक ये खुशियां मातम में तब्दिल हो गई। दोस्तों के साथ डांस करते समय दूल्हे को अचानक दिल का दौरा पड़ा आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सूरत के मांडवी तहसील का है। यहां के अरेठ गांव में 33 वर्षीय मितेश भाई चौधरी की शादी थी। उनकी बारात बालोड के धामोंदला जाने वाली थी।
बारात निकलने से पहले होने वाली सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। खुशी के माहौल के बीच दूल्हे के दोस्त-यार डीजे पर डांस कर रहे थे।मितेश को कंधे पर उठाते ही पड़ा दिल का दौरापरिजनों ने बताया कि दोस्तों को डांस करता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं सका।
वह भी दोस्तों के बीच जाकर डांस करने लगा। तभी दोस्तों ने उसे कंधे पर उठा लिया। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्ज उठा। इसके बाद दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।