नई दिल्लीः-हम सभी भारतवासी अपनी सेना पर गर्व करते है। हमारी सेना विषम परिस्थितियों में भी हमारे देश की सरहदों को सुरक्षित रखते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें हमारे सेना के एक जवान की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ हो रही है।
हिमालय की बर्फीली वादियों में इस वक्त तापमान -40 डिग्री तक पहुंच जाता है। प्रकृति की इन विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना के जवान मुस्तैद रहता है। बर्फ में घुटनों तक पांव धंस जाते हैं, बर्फीली हवाएं किसी तलवार की तरह चलती हैं मगर उस जवान के कदम नहीं डिगते। हाथों में अपनी बंदूक लिए वह पूरी सावधानी से सीमाओं पर नजर रखता है ताकि कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर भी न देख सके।
रक्षा मंत्रालय के उधमपुर PRO ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में हमारे देश का एक जवान LOC पर सरहद की हिफाजत में खड़ा है। जमकर बर्फबारी हो रही है। घुटने तक बर्फ ही बर्फ है। तेज बर्फीली हवाएं भी चल रही है। लेकिन हमारे जवान का संतुलन नहीं बिगड़ा। वह पूरी तरह से अपनी जगह पर देश की सुरक्षा में तैनात रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास का यह वीडियो है।
पहाड़ों में बेस्ट है इंडियन आर्मी
भारत के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन माउंटेन आर्मी है। 12 डिविजन में दो लाख से ज्यादा सैनिक माउंटेन वारफेयर में ट्रेन्ड हैं। इनके जिम्मे एक लंबी सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है जिसमें चीन से लगा विवादित बॉर्डर भी शामिल है। दुनिया की सबसे ऊंची बैटलफील्ड यानी सियाचिन पर पारा -60 डिग्री तक गिर जाता है, वहां भी भारतीय सेना पूरे साल मौजूद रहती है।