नई दिल्ली: देशभर में विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सिनेमाघरों में धूम मचाया है। फिल्म साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित है। फिल्म देश दुनिया में काफी विषय के चर्चे में बना रहा। लेकिन अब फिल्म विवादों में आ गई है। द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी रिलीज से पहले भी विवादों के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन अब फिल्म को सिंगापुर में बैन कर दिया गया है।
दरअसल, सिंगापुर के इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने फ़िल्म को इस आधार पर प्रतिबंधित कर दिया है कि यह धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ सकती है। इसका कारण फिल्म में दिखाई गई बर्बरता को माना जा रहा है क्योंकि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसे सिटी और स्टेट की फिल्म गाइडलाइंन्स से परे माना जा रहा है। रिपोर्ट में अधिकारियों के कहा कि फिल्म में मुसलमानों का उत्तेजक और एकतरफा चित्रण किया गया है। इसके साथ ही कश्मीर में चल रहे हिंदू-मुस्लिम संघर्ष में हिंदुओं को सताया जाना भी एक तरफा है, जिसे वहां के नियमों के अनुसार नहीं माना जा रहा है।
भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भड़की हिंसा, सत्ताधारी दल के सांसद की हत्या इंफोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने संस्कृति, समुदाय और युवा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ एक संयुक्त बयान में कहा कि अधिकारियों ने हिंदी भाषा की फिल्म को सिंगापुर के फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों से परे होने का आकलन किया है।
अधिकारियों ने कहा कि फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों के तहत, सिंगापुर में नस्लीय या धार्मिक समुदायों को बदनाम करने वाली किसी भी सामग्री को वर्गीकरण से मना कर दिया जाएगा। Photo – Social Media फिल्म ने लगभग 43 मिलियन डॉलर की कमाई की 2 मिलियन डॉलर के बजट पर बनी यह फिल्म मार्च के मध्य में भारत (India) और कई अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब तक लगभग 43 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुकी है।”द कश्मीर फाइल्स” को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने मार्च के अंत में अपने प्रतिबंध को उलट दिया और 7 अप्रैल, 2022 से फिल्म को बिना कट के रिलीज कर दिया गया। मुस्लिम समुदाय द्वारा चिंताओं को उठाए जाने के बाद न्यूजीलैंड को फिल्म की रेटिंग आर 16 से आर18 तक बढ़ानी पड़ी।