बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और इस दौरान युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने शादी से मना कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मिली जानकारी के मुताबिक, लालखदान निवासी शैलेष तिवारी उर्फ बबलू मदद के नाम पर घर में माँ बेटी के पास पहुँचने लगा। युवती को उसने शादी का झाँसा देकर रेप किया और युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। जब युवती ने शादी करने कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
बीजेपी ने लगाए पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप
वहीं आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल किया है। भाजपा ने ट्वीट कर कहा है कि, छत्तीसगढ़ में हर दिन हो रहे औसतन चार बलात्कार, निकम्मी पुलिस, नाकारा भूपेश सरकार!! भूपेश बघेल ने प्रदेश को क्या से क्या बना डाला? अपराधगढ़ बना छत्तीसगढ़, अपराधियों का है बोलबाला!! आखिर कब जागेगा पुलिस प्रशासन, कब जागेगी सरकार, कब अपराधों पर लगाम लगेगी, कब रुकेंगे बलात्कार?
छत्तीसगढ़ में हर दिन हो रहे औसतन चार बलात्कार, निकम्मी पुलिस, नाकारा भूपेश सरकार!!@bhupeshbaghel ने प्रदेश को क्या से क्या बना डाला? अपराधगढ़ बना छत्तीसगढ़, अपराधियों का है बोलबाला!! आखिर कब जागेगा पुलिस प्रशासन, कब जागेगी सरकार, कब अपराधों पर लगाम लगेगी, कब रुकेंगे बलात्कार? pic.twitter.com/3caMiejtCp
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 25, 2021