रायपुर: आज राजधानी रायपुर के गुरु घासीदास प्लाजा मीटिंग हॉल आमापारा चौक के पास छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक )की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में निम्नांकित कार्यवाही कर सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए।
1.: सर्व प्रथम दिवंगत अध्यक्ष स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी जी को 2 मिनट का मौन धारण श्रद्धांजलि किया गया
2-: आज की बैठक के लिए गिरधर मंढरिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया
3-: आज अध्यक्ष पद के निर्वाचन के विषय मे विशेष चर्चा हुई पंजीयन की नियमावली को प्रदेश महासचिव के द्वारा पढ़कर सुनाया गया ततपश्चात उपस्थित सदस्यों की राय लिया गया !
4-: आज की बैठक में पूर्णकालीक अध्यक्ष के नियुक्ति के पूर्व संस्था के अस्थाई संचालन के लिए संरक्षक विष्णु बघेल जी को कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया क्योकि निर्वाचन पर एक मत नही बनी।
इस बैठक में संरक्षक विष्णु बघेल जी कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधर मंढरिया जी, लक्ष्मण भारती जी, क्रांति साहू जी,महासचिव, ओमप्रकाश वर्मा जी, रायपुर संभाग अध्यक्ष मोहन लाल साहू जी, सचिव मनोहर देवांगन जी, ओबीसी महासभा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चन्दू देवांगन जी, फैजल रिज्वी जी,संतराम कन्नौजे जी, धोबी समाज प्रदेश सहसचिव बीरेंद्र निर्मलकर जी, यादव समाज प्रदेश महामंत्री भरत यादव जी, टापलाल ध्रुव जी, जितेंद्र सिंगरौक जी, घनश्याम मरकाम जी, अलखराम यादव जी, सूरज यादव जी ,जे.पी.बघेल जी,आलोक बघेल जी,गोविंदा लहरे जी, आशीष साहू जी, राजेन्द्र साहू जी, प्रवीण जायसवाल जी, विजय जायसवाल जी, अखिलेश शमल जी, पुष्पेन्द्र सिंग बहेर, अमित जीरी,नरेन्द्र वर्मा ,अनिल नायक भोजराम डड़सेना ,दीपक कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार सिन्हा ,प्रेमलाल सिन्हा ,आनंदराम सिंह, लखन सिंग गोड़ इत्यादि लगभग 50 सदस्यगण उपस्थित हुए थे।