सुकमा:- बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है। इस घटना की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है। ग्रामीण का नाम दारे नवीन है। घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों के कोंटा एरिया कमेटी ने ली है।
जानकारी के मुताबिक, एर्राबोर थाना क्षेत्र के कोंटा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कोंगड़म में नक्सलियों ने युवक की हत्या की है। उसका शव कोंगड़म से करीब 4 किमी सड़क पर पड़ा मिला है। हत्या कैसे की गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। मारे गए युवक का नाम दारे नवीन बताया जा रहा है। नक्सलियों ने सोमवार देर रात उसे घर से ले जाकर मारा है।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2021/12/नक्सली-पर्चा.webp)
शव के पास ही नक्सलियों का फेंका पर्चा भी मिला है। इसमें जंगल कटाई और अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने का आरोप नक्सलियों ने लगाते हुए अन्य लोगों को भी धमकी दी है। पर्चे में उनके नाम भी लिखे गए हैं। इस वारदात की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने ली है। साथ ही कहा है कि फिर से जंगलों को काटकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours