धमधा,दुर्ग: जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए ब्रिज के नीचे गिर गया। हादसा धमधा नाका ओवब्रिज में हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इसमें ट्रक ड्राइवर और दुर्ग के रहने वाले तीन युवा शामिल है।
पूरी घटना गुरुवार की देर रात 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। धमधा फ्लाई ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में दोनों ब्रिज के ऊपर से नीचे गिर गए। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी लगने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी रही।
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग की ओर से तीन बाइक सवार धमधा ओवरब्रिज की ओर आ रहे थे। सामने से ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्ग की तरफ आ रहा था। ट्रक चालक ने बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। खबर है कि मृतक दुर्ग के तकियापारा के रहने वाले है।
मामले में धमधा पुलिस ने शव को रात में मरचुरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पीएम होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। मृतकों में अमन, साहिल और तौशिफ का नाम सामने आया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
+ There are no comments
Add yours