यहां मौजूद है बेहद पवित्र झरना, पाप करने वाले लोग छू तक नहीं पाते हैं इसका पानी, जानिए राज, रहस्य और विज्ञान

1 min read

बद्रीनाथ,उत्तराखंड:-झरने, दुनिया में कई है और हर एक अपना एक राज छिपाए हैं। इसी तरह के इस धरती पर एक झरना ऐसा भी है जो इंसानों में पापियों और क्रूर इंसानों की परख करता है। आपको जानकर हैरानी होगी की यह झरना पापियों और क्रूर लोगों पर नहीं झरता या बहता है। यह पवित्र झरना अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है। आज हम आपको वसुंधरा झरना के बारे में बताने जा रहे हैं जो पवित्र बद्रीनाथ धाम से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना अपने आप में बहुत रहस्यमई है उसके बारे में कहा जाता है कि इस झरने का पानी पापी लोगों के ऊपर नहीं गिरता।

हर व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरता है झरने का पानी 

वसुंधरा झरना करीब 400 फीट ऊंचाई से गिरता है। इस झरने का पानी जमीन पर गिरते समय मूर्तियों के समान नजर आता है।  यह झरना बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका पानी हर व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरता है। माना जाता है कि इसका पानी पापी लोगों पर नहीं गिरता। देश विदेश से लोग इस झरने और इसके चमत्कार को देखने आते हैं।

यहाँ सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे 

इस झरने को लेकर कई किंवदंतियाँ प्रचलित हैं। एक धार्मिक कथा के अनुसार यहां पांच पांडवों में से सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। कहा जाता है कि अगर इस झरने का पानी आप पर गिरे तो समझ जाएं कि आप नेक हैं। यही वजह है कि दुनियाभर से पर्यटक यहां  आते हैं और इस झरने के नीचे खड़े होते हैं।

झरने के पानी में पाए जाते हैं कई औषधीय गुण  

ऐसा भी माना जाता है कि इस झरने का पानी कई जड़ी-बूटियों वाले पौधों को छूकर नीचे आता है इसीलिए जिस पर भी यह झरने का पानी पड़े वह हमेशा के लिए निरोगी हो जाता है। Badrinath जाने वाले तमाम श्रद्धालु Vasundhra Waterfall को देखने जरूर आते हैं। यह झरना हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। दूसरे देशों के लोग भी वसुधारा फॉल्स को देखने के लिए आते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours