These 10 records made in IPL 2023 आईपीएल 2023 का समापन हो गया। एक रोमांचक मुकाबला सोमवार को हुआ। ऐसा ही फाइनल फैंस देखना पसंद करते हैं। एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही। गुजरात टाइटन्स की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में नाकाम रही। आखिरी गेंद पर मैच का नतीजा निकला, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीजन में 10 ऐसे रिकॉर्ड बने, जो इससे पहले इस लीग के इतिहास में कभी नहीं बने। एक तरह से रनों का अंबार इस सीजन में बना।
These 10 records made in IPL 2023 IPL 2023 के रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
1. These 10 records made in IPL 2023 आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना। इस सीजन 1124 छक्के पड़े, जबकि 2022 में 1062 छक्के देखने को मिले थे।
2. आईपीएल 2023 में चौकों का रिकॉर्ड भी बना। इस सीजन सबसे ज्यादा चौके देखने को मिले। कुल 2174 इस साल चौके पड़े, जबकि 2022 में ये रिकॉर्ड 2018 चौकों का था।
3.These 10 records made in IPL 2023 इस सीजन आईपीएल में शतकों का रिकॉर्ड भी बना। इस बार 12 बार बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक इस बार देखने को मिले। 2022 में 8 शतक बने थे।
4. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक भी इस बार देखने को मिले। आईपीएल 2023 में 153 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बल्लेबाजों ने किया। 2022 में 118 बार ही ऐसा हुआ था।
5. These 10 records made in IPL 2023 एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस टोटल कुल 37 बार इस सीजन में बने, जो 2022 की मुकाबले दो गुने से भी ज्यादा थे। 2022 में 18 बार ही 200 प्लस का टोटल बना था।
6. आईपीएल के 16वें सीजन में पहली पारी की एवरेज स्कोर 183 था, जो आईपीएल के किसी भी सीजन में सर्वाधिक है। 2018 में 172 का स्कोर पहली पारी में एवरेज स्कोर था।
7. रन रेट के मामले में भी ये सीजन टॉप पर रहा। आईपीएल 2023 में बल्लेबाजों ने 8.99 रन प्रति ओवर के हिसाब से बल्लेबाजी की। 2018 का बेस्ट 8.65 रन प्रति ओवर था।
8. These 10 records made in IPL 2023 आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज हुआ। 8 बार टीमों ने 200 या इससे ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया। 2014 में तीन बार ही एक सीजन में ऐसा हुआ था।
9. आईपीएल के एक सीजन में एक ही टीम के तीन गेंदबाजों ने 25-25 या इससे ज्यादा विकेट हासिल किए। इससे पहले कभी भी इस लीग के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। जीटी के मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और राशिद खान ने ऐसा किया।
10. These 10 records made in IPL 2023 आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जब दो अनकैप्ड इंडियन प्लेयर्स ने शतकीय पारी खेली। इस सीजन यशस्वी जायसवाल और प्रभसिमरन सिंह ने ऐसा किया है।