आज इन राशियों के बदल जाएंगे किस्मत, खुलेगा सोया हुआ भाग्य

1 min read

नई दिल्ली। these 4 zodiac signs will change luck वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12 फरवरी को दिन रविवार और माघ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा करने का विधान है। सूर्यदेव को आत्मा का कारक माना गया है। रविवार को सूर्य उपासना करने, उन्हें जलार्पण करने से प्राणी में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।

these 4 zodiac signs will change luck

मेष राशि : मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि : मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि : आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। किसी परिवारिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। धैर्य के साथ काम करें।

कन्या राशि : वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी संयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला राशि : तुला राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आज आप परिवार के लोगों की सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान भी रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, परन्तु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि : संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा भी लाभप्रद रहेगी।

कुंभ राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परन्तु कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा।

मीन राशि : मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours