मुंबई : अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर नशे की हालत में कार चलाने औरह एक व्यक्ति को ठोकर मारने का आरोप है। पुलिस ने जब अभिनेत्री को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
काव्या थापर पर आरोप है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रही थी
काव्या थापर पर आरोप है कि वह शराब के नशे में थी और उन्होंने गाड़ी से एक व्यक्ति को घायल कर दिया हैl इसके बाद पुलिस से बदतमीजी भी करती नजर आईl उन्होंने अधिकारियों से गाली-गलौज भी कीl
आपको बता दें काव्या मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं। थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
काव्या सबसे पहले हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में नजर आई थीं। उन्होंने कई बड़े ब्रांड जैसे पतंजलि, मेक माइ ट्रिप के लिए विज्ञापन किया है। उनकी पहली तेलुगु फिल्म Ee Maaya Peremito थी जो कि 2018 में रिलीज हुई। काव्या अपने हॉट फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है।