एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री वीजे अनुषा दांडेकर एक बार फिर से समंदर किनारे बिकिनी पहने अपने फैंस पर सितम करती दिखाई दे रही हैं। अनुषा दांडेकर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अनुषा दांडेकर बिकिनी पहने समंदर किनारे रेत पर चिल्ल करती दिखाई दे रही हैं। अनुषा का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बिकिनी पहन तोड़ीं हदें
हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर अनुषा दांडेकर अकसर ही बिकिनी पहने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही अनुषा की एक तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुषा सिजलिंग पोज देने के लिए अपनी बिकिनी को संभालती दिखाई दे रही है। वहीं खुले बाल और मदहोश कर देने वाली अदाओं के फैंस खूब चर्चे कर रहे हैं।
अब जहां एक ओर लोग अनुषा का रूप देख थोड़े हैरान हैं, वहीं लोगों ने 40 की उम्र में इतना फिट रहने के लिए उनकी तारीफें भी की हैं। वैसे, वाकई अनुषा का यह अंदाज देख कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता है कि वह 40 साल की हैं। सफेद रंग की बिकिनी में अनुशा ने एक से एक पोज देते हुए कातिलाना तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि अनुषा शिबानी दांडेकर की बहन है जिन्होंने कुछ ही दिनों पहवे अभिनेता फरहान अख्तर के साथ शादी रचाई है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अनुषा
अनुषा ने अपने इस अवतार से बोल्डनेस की हदें तोड़ दी हैं। वैसे तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलक भी शेयर करती हैं। अनुषा के ज्यादातर पोस्ट में वह दोस्तों के साथ पार्टी और मस्ती करती हुई नजर आती हैं।