नईदिल्ली: 80 के दशक में साउथ इंडियन फिल्मों में जाना माना चेहरा हुआ करती थीं निशा नूर। कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स भी निशा नूर के साथ काम चुके है। पर्दे पर निशा नूर की एक झलक देखने के लिए दर्शक बेताब रहते थे। निशा नूर को शानदार एक्टिंग, डांसिंग और चमचमाते करियर के लिए पहचाना जाता है। साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा होती है उनके पर्सनल लाइफ के ऐसे सीक्रेट की, जिसको सुनने के बाद शायद आपको भी एक झटका लगे।
लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली निशा नूर के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उनके मृत शरीर को कोई अग्नि देने वाला भी नहीं था। जीवन के आखिरी पलों में उनके शरीर पर कीड़े, चीटियां जैसे जीव रेंग रहे थे। 2007 में जब उन्हें दरगाह के बाहर देखा गया तो उस वक्त उन्हें किसी ने पहचाना तक भी नहीं था। बाद में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब उनकी पहचान का खुलासा हुआ।
डॉक्टर की जांच में पता चला कि निशा नूर को एड्स हो गया है। एड्स के कारण निशा की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने जल्द ही दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा कहा जाता है कि निशा नूर के कई एक्टर के साथ संबंध थे, जिसके कारण उन्हें ऐसी गंभीर बीमारी हुई। अपने जीवन के आखिरी दिनों में निशा बिल्कुल अकेली थीं। कई लोगों का कहना है कि ज्यादा लोगों के साथ संबंध होने के बावजूद निशा किसी से मन नहीं लगा पाई और ताउम्र अकेलापन महसूस करती रहीं।