कोहरा से ढका हुआ है छत्तीसगढ़ का ये इलाका, बारिश थमने के बाद एक बार फिर बढ़ी प्रदेश में ठंड

1 min read

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत मिलने के बाद कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कई इलाका कोहरा से ढक गया है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के थमने के बाद कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग से मिला जानकारी के मुताबिक ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। वीं बादल के छटन के बाद कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पेंड्रा से अमरकंटक कोहरा से ढका हुआ है। जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज हुई है। वहीं पेंड्रा में जहां तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया तो इधर अमरकंट में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरा और ठंड के चलते वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है।

इधर बलरामपुर में भी मौसम का अंदाज भी ऐसा रहा। जिले के सभी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आलम ऐसा है कि लोगों को 50 मीटर तक भी देखना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते NH 343 में वाहनों के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours