नई दिल्ली: पैसा हर कोई कमाना चाहता है और पैसे कमाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करना पड़ता है। लेकिन जितना हम जॉब से कमाते है उतने में सिर्फ हमारी जरूरते पूरी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई अपने शरीर के अंग का फोटो बेचकर पैसे कमाते है। दरअसल, एक लड़की अपने पैरो की फोटो बेचकर मोटा पैसा कमा रही है। जिससे वो ट्रोल का शिकार भी हो गई है। लोग उसे भद्दा टोनेल्स कहने लगे है।
हैरानी की बात ये है कि इस लड़की ने टिकटॉक वीडियो में अपना बैंक स्टेटमेंट भी दिखाया है। उसका निक नेम कैट मामा है। लोगो ने उसे हजार रुपए से लेेकर 64 हजार रुपए तक का पेमेंट किया है।
लड़की ने स्क्रिन पर लिखा- पॉइंट ऑफ व्यू: आप जीवनयापन के लिए पैरों की फोटो को बेचते हैं। 20 वर्षीय लड़की अपने सुंदर पैरों से जुड़े कॉन्टेंट अपलोड करती है। इसमें अलग-अलग तरह के नेल स्टाइल और ज्वेलरी (जैसे- पैरों की अंगूठी, पायल) होते हैं।
इसके अलावा लड़की अपना वीकली फुट ब्युटी रूटीन भी शेयर करती है। जिसमें स्क्रब और मॉइस्चराइजिंग मास्क का इस्तेमाल शामिल है। एक तय मात्रा में वह कोकोआ बटर का भी इस्तेमाल करती है।
इसके जरिए उसने फैंस की आर्मी बना ली है। हालांकि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं भी आती है। वे लोग कहते हैं कि उसकी पैर की उंगलियां और नेल्स बहुत लंबे हैं। या फिर उन्हें ऐक्रिलिक का स्टाइल पसंद नहीं आता है। लड़की का कहना है कि एक दिन में औसतन 60 हजार रुपये तक कमा लेती है।
एक यूजर ने कॉमेंट किया- मुझे इस बात का अंदाजा नहीं है कि लोगों को इतनी लंबी उंगलियां क्यों पसंद हैं?
दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत लंबे नहीं हैं? और किनारे पर नुकीले भी?
वहीं लड़की का बचाव करते हुए एक टिकटॉकर ने लिखा- उसके पैर सुंदर हैं, सबलोग इतने गुस्से में क्यों हैं?
हालांकि, कुछ लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि क्यों कोई पैर की फोटो देखने के लिए पैसे देगा? जबकि वे लोग इंटरनेट पर इसे फ्री में देख सकते हैं।
लोगों का यह रिएक्शन लड़की के एक खुलासे के बाद सामने आया है। लड़की ने बताया कि वह कॉलेज जाने की बजाय पैर से जुड़े इस वेंचर को अपना करियर बनाने जा रही है। दरअसल, उसने यूट्यूब पर पैर से खाना बनाने का एक वीडियो अपलोड किया था। जो कि बहुत हिट साबित हुआ था।