छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, मतदान खत्म होते ही एक हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

1 min read

राजिम: Thousand workers join BJP लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कई पदाधिकारी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी बीच आज एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। एक साथ एक हजार कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे PM मोदी, जांजगीर और धमतरी में करेंगे दो ताबड़तोड़ रैली, रायपुर में रहेंगे रात

Thousand workers join BJP जिसके बाद सभी ने आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी कांग्रेसियों को बीजेपी में सदस्यता दिलाई है। सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक इंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में भाजपा में सदस्यता ली है।

Thousand workers join BJP

Lok Sabha Elections 2024 : साउथ के इन सितारों ने डाला वोट, विजय सेतुपति ने दिव्यांग महिला संग ली सेल्फी

आपको बता दें कि आज सीएम विष्णुदेव साय राजिम दौरे पर थे। इसी दौरान सीएम साय ने पीपरौद में चुनावी सभा को संबोधित किया। साथी ही एक हजार कार्यकताओं को भाजपा में सदस्यता दिलाई है। पूर्व नपा उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए है।

पूर्व सीएम के गढ़ में भिड़े BJP और Congress कार्यकर्ता, पोलिंग बूथ पर हुई मारपीट, तोड़ फेंकी कुर्सियां

बता दें कि आज देश के 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। देश भर में आज मतदाओं के बीच बड़ा उत्साह देखने को मिला है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours