दुर्गः- Three sadhus beaten by mob: महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई की गई। भिलाई में कुछ लोगों ने भगवा वस्त्रधारी तीन साधुओं को इतनी बेरहमी से पीटा कि तीनों खून से लथपथ हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों साधु रास्ता भटक कर बस्ती में पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह साधुओं को वहां से बचाकर निकाला। इस मामले में भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
क्या है मामला?
Three sadhus beaten by mob:जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र के पंडितों को चरोदा बस्ती में तीन साधु पहुंच गए। भगवा वस्त्र में साधुओं को देख बस्ती के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और बच्चा चोर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने साधुओं को ऑटो से बाहर खींचने का प्रयास किया और पीटते रहे। इसके चलते साधु लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और उन्हें किसी तरह से बचाया।
Durg,Chhattisgarh| Mob beat 3 dressed as sadhus suspecting them to be child lifters. Sadhus were acting suspicious, speaking with children. We've been unable to verify their credentials. But what citizens did was wrong, no one should take law in their hands: SP Abhishek Pallav pic.twitter.com/fk4TdhqLVd
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 6, 2022
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
Three sadhus beaten by mob: इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि बच्चा चोर होने की सिर्फ अफवाह है। इस पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि साधुओं की पिटाई बच्चा चोरी के शक में बस्ती वालों ने की है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब वीडियो से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पूछताछ जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।