Time मैगजीन ने जारी की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की लिस्ट, PM मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला शामिल

1 min read

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला उन कुछ भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें टाइम पत्रिका की ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में शामिल किया है। मोदी पिछली बार 12वें स्थान पर थे, इस बार एक पायदान नीचे खिसक कर 13वें पर हैं।

टाइम ने बुधवार को 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, प्रिंस हैरी और मेगन और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान पर कब्जा कर सरकार बनाने वाले तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी इस सूची में हैं।

टाइम पत्रिका 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को 6 प्रमुख कैटेगरी- पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकन, टाइटन और इनोवेटर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक कैटेगरी में दुनिया भर के व्यक्तित्वों की एक सूची जारी की जाती है।

मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद सूचियों में से एक माना जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को मैगजीन के संपादकों द्वारा उनके असाधारण कार्य के लिए चुना जाता है, और सूची में आने को संबंधित व्यक्तित्व के लिए एक सम्मान माना जाता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours