मुंबई: Babita ji and tapu in relationship तारक मेहता का उल्टा चश्मा जो सालों से दर्शकों को मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। यह शो 2008 में शुरू हुआ था और आज भी इस शो की लोकप्रियता ज्यों के त्यों बनी हुई है। इस सीरियल के सभी किरदार में घर में अलग अलग पहचान बनाई हुई है। शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाले मुनमुन दत्ता इन दिनों अपने किरदार के साथ ही शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अंदकत के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में काफी ज्यादा बनी हुई है।
Babita ji and tapu in relationship मुनमुन दत्ता को लेकर जो खबरें छापी जा रहे हैं उन खबरों को लेकर मुनमुन दत्ता काफी गुस्से में नजर आ रही है और खबरों को लेकर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर भी किया है। अपने पोस्ट पर उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट और महिलाओं को उम्र पर लगातार निशाना साधने वाले को जमकर जवाब दिया है। मुनमुन दत्ता के इस कदम के बाद अब राज ने भी सोशल मीडिया पर अफेयर की खबरों को लेकर नाराजगी जताई है। राज ने भी हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है।
राज ने पोस्ट लिखते हुए लिखा है कि जो भी मेरे बारे में जो कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचे कि आपकी इन बनावट की खबरों के कारण मेरी जिंदगी पर क्या असर पड़ रहा होगा, बिना मेरी राय जाने आप लोग मेरे बारे में कुछ भी कैसे लिख सकते हैं, जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं वह अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं, भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी जरूर दे।
इससे पहले भी मुनमुन दत्ता ने रविवार को लगातार दो पोस्ट शेयर किए थे और लोगों पर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें खुद को भारत की बेटी बोलने में भी अब शर्म आने लगी है। मुनमुन दत्ता ने गलत खबरों को फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई और यह भी कहा कि आप किसी के बारे में कुछ भी कैसे लिख सकते हैं। अगर हमारी जिंदगी में कुछ भी गलत होता है तो क्या आप इसकी जिम्मेदारी ले सकते हैं, जो हमारे बारे में तरह की अफवाह फैलाते हैं। आपके इस मजाक से किसी पर क्या बीतती है, शायद आप यह लोग सोच भी नहीं सकते हैं। यह किसी को प्रेरित करती है या मानसिक रूप से तोड़ देती है। इसकी चिंता आप लोगों को कभी भी किसी की नहीं होती है, इसीलिए लिखने से पहले एक बार जरूर सोच ले।