Today on the day of Ganga Saptami these zodiac signs will be lucky : नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो गुरु बृहस्पति के गोचर का प्रभाव ज्ञान, वृद्धि, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र संबंध आदि पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति देव जब भी गोचर करते हैं तो इसके प्रभाव से सभी राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। वहीं देव गुरु बृहस्पति 27 अप्रैल 2023 को मेष राशि में उदय होने जा रहे हैं। इससे कई राशियों के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इन राशि के जातकों के धन में काफी वृद्धि होगी।
Today on the day of Ganga Saptami these zodiac signs will be lucky
मेष राशि
देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से मेष राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में आपको भरपूर सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और बेहतर इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आएगा।
वृष राशि
देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से वृष राशि के जातकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में क्लेश रहेगा। अगर आप घर बनाने और वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बचें। क्योंकि बृहस्पति के अस्त होने से भारी नुकसान होने की संभावना है। वृष राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि
देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से आपकी कई नए लोगों से मुलाकात होगी और उनके साथ आपकी मित्रता प्रगाढ़ होगी। स्वास्थ्य के मामले में समय अनुकूल रहेगा और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। व्यापार में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सभी समस्याओं को पार कर लेंगे। पार्टनरशिप में कारोबार करने से आपको फायदा हो सकता है। आपके मुनाफ़े की दर पहले से बढ़ेगी और आप कुछ नई चीज़ों में निवेश भी कर सकते हैं।
मकर राशि
गुरु के उदय होने से देवगुरु आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। आपके लिए पैसा कमाना आसान होगा और आप कमाए हुए पैसे को बचाने में सफल रहेंगे। आप अपने परिवार पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में भी निवेश करने के संकेत मिल रहे हैं। आपके घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्य होने की संभावना है। जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे।
कुंभ राशि
देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से मकर राशि वालों का जीवन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी से तलाक हो सकता है। इतना ही नहीं आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। नए शत्रु बन सकते हैं। सूर्य ग्रहण के अलावा आप पर राहु-केतु का प्रभाव रहेगा। घर में कलह के अलावा दफ्तर में लोगों से भी विवाद हो सकता है।
मीन राशि
देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से तुला राशि के जातक व्यापार और करियर दोनों में सफल रहेंगे। इस गोचर के दौरान धन लाभ होने की भी संभावना है। तुला राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।