आज रात से सोमवार तक के लिए टोटल लॉकडाउन, सभी सेवाओं पर लगी पाबंदी, यहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

1 min read

[lwptoc]

कोलंबो: Total Lockdown From Tonight श्रीलंका भीषण आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। हालात ये है कि लोग दैनिक उपभोग के सामान के लिए भी जूझ रहे हैं। हालात को देखते हुए यहां की सरकार ने आपातकाल का ऐलान कर दिया है। वहीं, आपातकाल की घोषणा के बाद शनिवार को 36 घंटे के लिए पूरे देश में टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।

Read More: दो अधिक बच्चे वाले शिक्षकों को निकाला जाएगा नौकरी से? DEO ने जारी किया नोटिस, जवाब मिला- ऑपरेशन के बाद भी पैदा हुए बच्चे

आज रात से टोटल लॉकडाउन

Total Lockdown From Tonight मिली जानकारी के अनुसार कर्फ्यू शनिवार शाम से लागू होगा और सोमवार सुबह हटा लिया जाएगा। सरकार ने कर्फ्यू लगाने के पीछे सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा का हवाला दिया है। फिलहला श्रीलंका के अलग-अलग हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आगजनी की भी कई घटनाए सामने आ चुकी हैं।

Read More: OMG! पत्‍नी को गैर मर्द संग शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था शख्‍स, पुलिस ने इस हालत में दबोचा

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

आर्थिक आपातकाल का दौर

श्रीलंका वर्तमान में ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है और ईंधन, रसोई गैस तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पार्टी महासचिव और मंत्री दयासिरि जयशेखरा ने कहा कि केंद्रीय समिति ने शुक्रवार को निर्णय लिया कि संसद में प्रतिनिधित्व वाले सभी दलों को शामिल कर सरकार के गठन को लेकर आग्रह किया जाए।

Read More: रणबीर कपूर ने आलिया की मांग में भरा सिंदूर? कपल की वेडिंग फोटो ने मचाई खलबली, जानें सच्चाई

वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात एक विशेष गजट अधिसूचना जारी कर श्रीलंका में एक अप्रैल से तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक आपातकाल लागू करने की घोषणा की। गजट अधिसूचना में राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी राय में श्रीलंका में सार्वजनिक आपातकाल लागू करना सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ समुदायों के लिए जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के हित में है।’

Read More: कैटरीना कैफ बनने वाली है मां? सोनोग्राफी रिपोर्ट हुई वायरल, तीन महीने पहले लिए थे सात फेरे

राजपक्षे के आवास के सामने प्रदर्शन

आपातकाल की घोषणा उस समय की गई, जब अदालत ने राजपक्षे के आवास के सामने प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों के एक समूह को जमानत देने का आदेश दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वे किसी राजनीतिक समूह से प्रेरित नहीं हैं और उनका मकसद सिर्फ जनता द्वारा झेली जा रही दुश्वारियों का सरकार के स्तर पर समाधान खोजना है।

Read More: On This Day : जब भूखे पेट ही पाकिस्तान से भिड़ गई थी टीम इंडिया, सेमीफाइनल में चटाई थी धूल, 28 साल बाद बनी थी चैंपियन

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours