बलौदाबाज़ार:- जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। जबकि 14 लोग घायल हो गए है। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के लवन चौकी क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि रविवार को अमेठी गांव में आदिवासियों का सामूहिक आदर्श विवाह समारोह था। जिसमें गांव के लोग शामिल होने के लिए ट्रैक्टर में गए हुए थे। वहीं विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे, उसी वक्त ग्राम कोहरौद के पा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में चालक सोमू साहू (42) और दादू राम साहू (55) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक का शव इंजन के नीचे दब गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वही ट्राली में सवार 14 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच गंभीर बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।