आदिवासी लड़की की ललकार : चीखकर बोली मुझे कलेक्टर बना दो, सब की मांगे पूरी कर दूंगी, देखें Viral वीडियो

1 min read

झाबुआ. सोशल मीडिया की शेरनी.. जी हां कुछ इसी अंदाज में लोग इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लड़की के एक वीडियो को टैग कर रहे हैं। दरअसल प्रदर्शन के दौरान हुंकार भरती लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वो झाबुआ का है जहां कॉलेज छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर छात्रों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। इसी दौरान ये लड़की प्रदर्शन में शामिल हुई थी और उसने अपनी आवाज बुलंद करते हुए जो अंदाज दिखाया वो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

कलेक्टर से लड़की की मांग
आदिवासियों के प्रदर्शन में अपनी मांग कर रही लड़की बोलती है कि अगर हमें कलेक्टर बना दो तो हम सबकी मांगे पूरी कर देंगे। उसकी इस बात को सुनते ही अगल बगल खड़ी सभी लड़कियां हंसने लगती हैं। लड़की आगे कहती है हम कलेक्टर बनने के लिए तैयार हैं। सबकी मांगें पूरी कर देंगे सर अगर आप कर नहीं पाते हैं तो किसके लिए बनी है सरकार, जैसे की हम भीख मांगने के लिए यहां आए हैं। हमारे गरीब के लिए कुछ व्यवस्था करो सर। हम इतनी दूर से आते हैं आदिवासी लोग। हम पैसे कितने किराया देकर आते हैं।

सोशल मीडिया में जब से इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ है, उसके जज्बे की लोग तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता शेर सिंह नाखरा ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। इसके बाद से लड़की के जोश और उसके जज्बे की लोग तारीफ कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours