सुहागरात के अगले ही दिन सामने आया नई दुल्हन का ऐसा सच, रिसेप्शन की तैयारी छोड़ थाने भागा दूल्हा

1 min read

[lwptoc]

 

जयपुर,राजस्थान:- कहते हैं शादी में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। लड़का हो या लड़की, दोनों को एक-दूसरे को जानने के साथ ही परिवार वालों को भी जान लेना चाहिए। हालांकि इस बात को अच्छी तरह से जानने के बाद भी कुछ लोग गलती कर जाते हैं। इसके बाद उनको जीवन भर पछताना पड़ जाता है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

कुछ ऐसा ही राजस्थान में एक युवक के साथ हो गया। उसने जल्दबाजी में शादी तो कर ली लेकिन अब उसको थाने और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शादी के बाद वो रिसेप्शन की तैयारी में जुटा हुआ था। हालांकि इसी बीच उसकी नई नवेली बीवी ने ऐसा कांड कर दिया कि वो सीधा थाने पहुंच गया। आइए जानें पूरा मामला क्या है।

राजस्थान के जयपुर से सामने आया मामला

ये हैरान करने वाली खबर राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर से सामने आई है। यहां लक्ष्मी नगर विष्णु विहार में एक युवक रहता है। उसकी शादी की उम्र हो रही थी लेकिन उसको शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही थी। वो जल्दबाजी में शादी करना चाह रहा था। इसी वजह से उसको परेशानी उठानी पड़ रही है।

शादी के लिए बेचैन पीड़ित अपने जानने वालों से शादी करवाने की बात कहता रहता था। इसी बीच उसके परिचित ने उसकी शादी करवाने की बात कही। पीड़ित युवक ने भी जल्दबाजी में हां कर दी। परिचित ने उसको बताया कि यूपी में एक लड़की है जिसका परिवार भी लड़का तलाश रहा है। वो उससे शादी की बात करेगा।

पीड़ित का कहना है कि उस परिचित ने उसको शादी के लिए राजी किया। वो बोलता था कि समय पर शादी हो जानी चाहिए नहीं तो पूरी जिन्दगी अकेले ही रहना पड़ता है। जब पीड़ित तैयार हो गया तो उसने यूपी की एक लड़की पूजा से उसकी मुलाकात करवाई। साथ ही दावा किया कि शादी के बाद वो पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल लेगी।

धूमधाम से हो गई शादी, अगले ही दिन हुआ कांड

पीड़ित युवक ने बताया कि दोनों परिवारों से शादी की बात की गई। परिवारों के राजी होते ही फटाफट शादी कर ली गई। हालांकि शादी के बाद क्या होने वाला है, ये पीड़ित को पता नहीं था। शादी के बाद पूजा ससुराल आ गई थी। उसका गृह प्रवेश भी करवाया गया। इसके बाद सुहागरात तक सबकुछ ठीक ही चलता रहा।

अगले दिन घरवालों ने रिसेप्शन पार्टी रखी हुई थी। पीड़ित दूल्हा घरवालों के साथ रिसेप्शन की तैयारी में जुटा हुआ था। इसी बीच पूजा आई और उससे बाजार जाने की बात कहने लगी। पीड़ित ने भी उसको जाने के लिए बोल दिया। हालांकि पूजा बाजार गई लेकिन फिर वापस लौटकर ही नहीं आई। इससे घर में हड़कंप मच गया।

सच पता लगते ही थाने दौड़ा पति

पीड़ित ने बताया कि जब देर तक दुल्हन घर नहीं लौटी तो उसको शक हुआ। जब उसने कमरे में आकर देखा तो हैरान रह गया। वहां से जेवरों के बॉक्स और नकदी गायब मिले। तब उसे सच पता लगा कि उसकी शादी लुटेरी दुल्हन से करवा दी गई है। सच पता लगते ही युवक फौरन थाने भागा। यहां उसने रिपोर्ट लिखवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours