करारी हार के बाद कांग्रेस ने दो पूर्व विधायक को दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

1 min read

रायपुर। Two former MLAs expelled for six years कांग्रेस पार्टी ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल का नाम शा शामिल हैं। बृहस्पत रामानुजगज के विधायक हैं तो विनय मनेंद्रगढ़ से। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पहले दोनों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। मगर जवाब से संतुष्ट न होते हुए दोनों को पार्टी से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Two former MLAs expelled for six years बता दें, दोनों पूर्व विधायकों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी सैलजा पर टिकिट बेचने का गंभीर आरोप लगाया था तो विनय ने सह प्रभारी चंदन यादव पर सात लाख रुपए लेकर टिकिट न देने की बात कही थी। इससे पहले आज महंत रामसुंदर दास ने आज पार्टी की प्राथमित सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कुल मिलाकर करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में झगड़े तेज होते जा रहे हैं।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours