रायपुर। प्रदेश में दो आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार 2001 बैच की शालिनी रैना को मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त, दुर्ग से मुख्य वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर में तबादला किया गया वहीँ 2002 बैच के बी.पी. सिंह को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर से मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त, दुर्ग में भेज दिया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से अवर सचिव आर.के. चंचलानी ने आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़े : छात्रवृत्ति की सम्पूर्ण जानकारी