[lwptoc]
मुरादाबाद: Two Sisters Supplies Beef केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गोतस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके गो मांस की तस्करी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि पुलिस लगातार गो मांस की तस्करी करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुरादाबाद पुलिस की टीम ने गो मांस की तस्करी करने वाली दो बहनों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें गोकशी करके गो मांस की सप्लाई करते थे।
शूबी फरनाज और कैफी नूर करते थे गो मांस की सप्लाई
Two Sisters Supplies Beef पूछताछ के दौरान दोनों बहनों ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि घर के अंदर गोकशी करने के बाद मांस को बड़े फ्रिज में रख लेती थीं। इसके बाद ऑन डिमांड स्कूटी से शहर के अलग-अलग इलाकों में गोमांस को सप्लाई किया जाता था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए घर की महिलाएं ही गो मांस को सप्लाई करने का काम करती थीं। वहीं दूसरी ओर फरार महिलाओं समेत पांच अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के सामने किए कई अहम खुलासे
पुलिस ने शूबी फरनाज और कैफी नूर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों सगी बहनें हैं। वहीं दूसरी ओर फरार शमीम बी, जिकरान, सलमान, फरीद, साईमा की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
Read More: कांस्टेबल के हौसले को सलाम, जान पर खेल मासूम समेत 3 की बचाई जान…CM ने भी की तारीफ
घर पर ही काटते थे गाय
इस कार्य में दोनों का साथ भाभी-मां के अलावा परिवार के अन्य लोग निभा रहे थे। 15 मार्च को घर के अंदर से गाय कटी हुई मिली थी। पूछताछ में दोनों ने गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस काम को वह लंबे समय से कर रही थीं।
पूरा परिवार करता था गो मांस से जुड़ा काम
बताया गया कि पकड़ी गई 25-25 हजार रुपए की इनामी दोनों सगी बहनों ने बाकायदा सोशल मीडिया पर एकाउंट बना रखे थे। फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर लगातार सक्रिय रहती थीं। कोड वर्डों के जरिए ही सोशल मीडिया पर गोमॉस के आर्डर आते थे। इसके बाद युवतियां ऑन डिमांड स्कूटी के जरिए गोमॉस की सप्लाई करती थीं। एसओ गलशहीद ने बताया कि गोकशी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Read More: दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गढ्ढ़े में पलटी बाइक, तीन नाबालिग की मौके पर ही मौत