रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी के दो भारत वाले बयान पर कसा तंज

1 min read

रायपुरः-आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसके लिए सिंधिया रायपुर एक दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। रायपुर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने छत्तीसगढ़ से पारिवारिक संबंध बताया है। वहीं सिंधिया ने राहुल गांधी के दो भारत वाले बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, दो देश में बांटा गया है, ऐसा बयान कोई भारत का नागरिक नहीं दे सकता। मेरा देश भारत है, मेरा देश एक है मेरा देश एक परिवार है, भाई भाई की संस्कृति मेरे देश में है। शायद राहुल गांधी का संदर्भ 2014 के पहले के भारत को लेकर हैं। जहां प्रगति नहीं होती थी विकास नहीं होता था भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर लगाया लगाम 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा पीएम मोदी के पहले दूसरी परिस्थिति थी। पीएम मोदी के बाद दूसरा देश दिखा है। जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है विकास के द्वार खोले गए हैं। अंत्योदय के आधार पर केवल अपना हक नहीं बल्कि विकास के नए आयाम दिया गया हैं।

छत्तीसगढ़ में गरीब का अन्न छीना जा रहा: सिंधिया

राज्य सरकार पर केंद्र मंत्री सिंधिया ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीब का अन्न छीना जा रहा है। भ्रष्टाचारी हो रहा है। केंद्र सरकार राशन दुकानों के माध्यम से गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये दे रही है, लेकिन यहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

सिंधिया राजधानी में आयोजित केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours