आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, पुलिस की रहेगी पैनी नजर..

1 min read

रायपुरः- नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को रायपुर आएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11:20 को पहुंचेंगे, दोपहर 12:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि होटल बेबीलान इन जेल रोड में दोपहर 2:15 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया शाम 5:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

इधर, कांग्रेस के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ आने वाले भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाएंगे। कांग्रेस इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से करेगी। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा ने काले झंडा दिखाने की गलत परंपरा की शुरुआत की है। इसका अंत कांग्रेस करेगी। कांग्रेस भी केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम में जाकर इसका विरोध किया जाएगा। बता दें कि एक दिन पूर्व भाजपा ने सांसद राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए थे।

पुलिस की पैनी नजर
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आगमन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के ऐलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी कर ली है। एएसपी सिटी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पुलिस की इस कार्यक्रम पर पैनी नजर है। सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours