लखनऊः UP IAS Transfer List प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने आज भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नाम शामिल है।
Read More: सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी
UP IAS Transfer List
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि श्रुति को फतेहपुर जिलाधिकारी, रविंद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर जिलाधिकारी, अपूर्वा दुबे को उन्नाव की जिलाधिकारी होंगी। वहीं, महेंद्र कुमार बलरामपुर के डीएम बने और सुधीर कुमार मुख्य विकास अधिकारी कानपुर बनाया गया है।