लखनऊ: UP IAS Transfer List उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है।
UP IAS Transfer List उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं।
इन अफसरों का हुआ तबादला
इसी प्रकार से गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।
बदले गए 9 जिलों के कलेक्टर
कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को उनके पद से हटाकर स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है। इनके स्थान पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विसाखा जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।