UP Nikay Chunav Results 2023- उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को पूरी हो गई है. भाजपा की भगवा आंधी में प्रदेश के सभी नगर निगमों से विपक्षी दल उड़ गए हैं. भाजपा ने पहली बार प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के मेयर पद पर कब्जा करते हुए उनमें केंद्र, राज्य और नगर की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बना दी है. लखनऊ की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने प्रदेश में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है, जबकि कई अन्य जगह पर भी भाजपा प्रत्याशी और दूसरे नंबर पर रहे विपक्षी नेता के बीच का मार्जिन 1 लाख वोट से ज्यादा का रहा है. कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में भाजपा के मौजूदा मेयर अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं.
अयोध्या, शाहजहांपुर और मथुरा-वृंदावन में पहला मेयर भाजपा का
UP Nikay Chunav Results 2023 प्रदेश में तीन नवगठित नगर निगम में पहली बार मेयर पद का चुनाव हो रहा था. इन तीनों नगर निगमों प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या, प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर में भाजपा ने जीत हासिल की है. इसका मतलब है कि इन तीनों नगर निगम में मेयर पद पर सबसे पहला नाम भाजपा का लिखा जाएगा.
"In 2017, BJP won 60 seats but this year we've won more than double seats in urban local body polls," says Uttar Pradesh CM & BJP leader Yogi Adityanath pic.twitter.com/vcccvkBNwA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
प्रदेश की टॉप-5 मेयर सीट पर ये रहा परिणाम
UP Nikay Chunav Results 2023 प्रदेश की टॉप-5 हॉट सीट में राजधानी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, कानपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कर्मभूमि प्रयागराज शामिल हैं.
- लखनऊ: भाजपा की सुषमा खर्कवाल (502,680 वोट) ने सपा की वंदना मिश्रा को रिकॉर्ड 204,161 वोट से हराया है.
- वाराणसी: भाजपा उम्मीदवार अशोक तिवारी ने सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह को एक लाख 33 हजार वोट से हराकर यहां लगातार छठी बार भगवा मेयर दिया है.
- कानपुर: भाजपा की मौजूदा मेयर प्रमिला पांडे (440353 वोट) ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की पत्नी वंदना बाजपेयी (262507 वोट) को हराया है.
- गोरखपुर: भाजपा के डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव (180629 वोट) ने सपा की एक्ट्रेस काजल निषाद (119753 वोट) को हराया.
- प्रयागराज: भाजपा के उमेश चंद्र गणेश केसरवानी (2.35 लाख वोट) ने सपा के अजय श्रीवास्तव (1.06 लाख वोट) को हराया.
#WATCH | BJP leaders felicitate CM Yogi Adityanath as BJP sweeps urban local body polls in Uttar Pradesh pic.twitter.com/vRhpNEcdZg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
UP Nikay Chunav Results 2023 अन्य नगर निगमों में ये रहे मेयर पद के परिणाम
- अयोध्या में भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी ने 77,494 मत हासिल कर सपा के आशीष को 35,638 मतों के अंतर से हराया है.
- झांसी में भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट के साथ कांग्रेस के अरविंद कुमार को 83,587 वोट से पराजित किया है.
- बरेली में भाजपा के उमेश गौतम (1.67 लाख वोट) ने निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह तोमर को 56,343 वोट से हराया है.
- मथुरा-वृंदावन में भाजपा के विनोद कुमार अग्रवाल (1.45 लाख वोट) ने बसपा के राजा मोहतसिम अहमद को 1.10 लाख से अधिक वोट से हराया है.
- मुरादाबाद में भाजपा के विनोद अग्रवाल (1.21 लाख वोट) ने कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान (1.17 लाख वोट) को 3,642 वोट से हराया है.
- सहारनपुर में भाजपा के अजय कुमार ने बसपा की खदीजा मसूद को 8031 मतों के अंतर से हराया है.
- अलीगढ़ में भाजपा के प्रशांत सिंघल (1.93 लाख वोट) ने सपा के जमीर उल्लाह खान को 60,902 वोट के अंतर से पराजित किया है.
- शाहजहांपुर में भाजपा की अर्चना वर्मा (80,762 वोट) ने कांग्रेस के निकहत इकबाल को 50,484 वोट से हराया है.
- गाजियाबाद में भाजपा की सुनीता दयाल (3,50,905 वोट) ने बसपा की निसारा खान (63,249 वोट) को भारी अंतर से हरा दिया है.
- आगरा में भाजपा की हेमलता दिवाकर (440353 वोट) ने बसपा की लता को (159497 वोट) को हरा दिया है.
- मेरठ में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया (235953 वोट) ने AIMIM के अनस (128547 वोट) को बड़े अंतर से हराया है.
- फिरोजाबाद में भाजपा की कामिनी राठौर (101416 वोट) सपा की मशरुर फातिमा (74447 वोट) को हराने में सफल रहीं हैं.