सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने तक नहीं मिलेगी छुट्टी, इस वजह से मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

0 min read

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी को निरस्त कर दिया है। अगले तीन महीने तक अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। 4 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।

इस संबंध में मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया है। जिसमें तीन महीने तक कोई भी कर्मचारियो को छु​ट्टी नहीं मिलेगी। विशेष परिस्थितियों में हालांकि छुट्टी का प्रावधान रहेगा। इस नए आदेश के तहत राजकीय कर्मचारी सितंबर तक छुट्टी नहीं ले पाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours