कोटा/अंबिकापुरः- Virbhadra Singhdev dies: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन सिंह की दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से बिलासपुर के पास गिरकर मौत हो गई। वे पत्नी व बच्चों को रायपुर छोड़कर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से घर लौट रहे थे। उनकी लाश बिलासपुर-अंबिकापुर रेल मार्ग पर कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है।
Read More शख्स के साथ एक रात गुजारना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, कराना पड़ा अबॉर्शन; हो गई थी ऐसी हालत
रेलवे कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात लाश यहां देखे जाने की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर सूचना मिलने पर कोटा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जांच में जुटी थी तभी पता चला कि उक्त शव सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंहदेव का है। दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वे अंबिकापुर जाने के लिए गुरुवार की रात निकले थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है।
Read More : Urfi Javed Bold look: ट्रांसपेरेंट साड़ी पर उर्फी ने नहीं पहना ब्लाउज, एक्ट्रेस की सिजलिंग अदाएं देख फैंस के छूटे पसीने
Virbhadra Singhdev dies: आपको बता दें कि वीरभद्र सिंहदेव कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वे जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। वीरभद्र सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन के बाद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई है।