Khairagarh By-Election: खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, सुबह से दिखने लगी लंबी-लंबी कतारें

1 min read

[lwptoc]

खैरागढ़,राजनांदगांवः- Khairagarh By-Election: छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान स्थल पर लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही है। मतदान शाम 5:00 बजे चलेगी। बता दें कि । यहां कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा से कोमल जंघेल, कांग्रेस से यशोदा वर्मा, जकांछ (जे) से नरेंद्र सोनी व अन्य प्रत्याशी शामिल हैं।

Read More : आज का राशिफल 12 अप्रैल 2022: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है प्रमोशन, कर्क राशि वाले न दें उधार

291 पोलिंग बूथ बनाये गए, 53 बूथ नक्सल प्रभावित

जिला निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मतदान के लिए कुल 291 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिनमें से नक्सल प्रभावित 53 बूथ हैं और 11 संवेदनशील बूथ रख गए हैं। राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील 85 बूथ हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Read More : कवर्धा में CMHO मुखर्जी के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मी लामबंद, तत्काल हटाने की मांग को लेकर सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

2 लाख 11 हजार से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

Khairagarh By-Election:मतदान के लिए करीब 1164 अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। मतदान ईवीएम पर बटन दबाकर किया जाएगा। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 5 हजार 250 और पुरुष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 हैं। मतदान के दौरान जिला पुलिस बल के अलावा 22 केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां तैनात की गई हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours