बनारस के अस्सी घाट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले कांग्रसी कार्यकर्ताओं ने नमो NAMO AGAIN की टी-शर्ट पहन कर जा रही लड़की के साथ छेड़छ़़ाड़ की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी यहीं नही रुकी उन लोगों ने उस छात्रा को रोकर बदसलूकी भी की। घटना की शिकार बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा अपर्णा विश्वकर्मा ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कहा कि ‘मैं अकसर पापा के साथ अस्सी घाट घुमने जाया करती हूं। मुझे जब भी मन करता हैं ये नमों टी-शर्ट पहन लेती हूं। लेकिन नमों टी-शर्ट पहनने पर वह लोग मुझसे बदसलूकी करने लगे। मैं क्या पहनू यह कोई और कैसे बता सकता है। मैंने यह टी-शर्ट अपने लिए खरिदा था। चुनाव से कोई वास्ता नहीं। ”
#NaMoAgainAngersCong | कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, बनारस के अस्सी घाट में NaMoAgain की टीशर्ट पहन के आने वाली लड़की को घेर कर की बदतमीजी
रिपब्लिक भारत पर देखें LIVE :https://t.co/G945HvzM0Z pic.twitter.com/40QR0pSBZ6
— Republic Bharat – रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) March 20, 2019
बता दें प्रियंका के यूपी दौरे के दौरान कांग्रेसियों की गुड़ागर्दी बढ़ती जा रही है। वाराणसी के अस्सी घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमो अगेन की टीशर्ट पहनकर पहुंची छात्रा से बदसलूकी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड़की को घेरकर बदतमीजी की। ये वाक्या ठीक प्रियंका के अस्सी घाट पहुंचने से पहले हुआ है।
#NaMoAgainAngersCong | NAMO AGAIN की टी-शर्ट पहने वाली छात्रा को रोककर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी, छात्रा ने रोते हुए सुनाई अपनी दास्तां
रिपब्लिक भारत पर देखें LIVE :https://t.co/G945HvzM0Z pic.twitter.com/UhNAcJH2mM
— Republic Bharat – रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) March 20, 2019
बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा अपर्णा विश्वकर्मा ने रोते हुए अपनी दांस्ता सुनाते हुए कहा कि ‘ कांग्रेस के लोग एक लड़की को मोदी समर्थक होने पर धक्का देने लगे। ये सब क्या तरिका है। मैं स्टूंडेट हूं तो कपड़ा भी पहन कर नहीं आ सकती क्या ? ये कांग्रेस कार्यकर्ता एक लड़की नहीं सहन कर पा रहे हैं और क्या करेंगे। मैं क्या पहनू यह उनसे पूछ कर पहनू । मतलब कोई भी अगर नमो एगेन की टी-शर्ट पहनेगा वह बीजेपी का हो जाएगा।
इस मामले में यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पीड़ित छात्रा को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। बता दें लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की आंधी से कांग्रेस बेकफुट पर है। इसलिए कांग्रेसी कार्यकर्ता मार पिटाई पर उतारु हो गये है। आज का वाक्या वाराणसी के अस्सी घाट का है। कल रायबरेली में भी कांग्रेस की गुंडागर्दी सामने आई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘मैं भी चौकीदार हूं’ कहने पर एक शख्स की जोरदार पिटाई कर दी थी।
साभार: R भारत