[lwptoc]
दंतेवाडा: WCD getting marry जिले में निर्धन कन्या विवाह योजना में बडी लापरवाही सामने आयी है, यहां महिला एवं बाल विकास विभाग ने पहले से शादीशुदा जोड़े का भी विवाह करा दिया। इतना ही नहीं ये दंपत्ति सरकारी कर्मचारी भी है। मामले में जब कलेक्टर से बात की गयी तो उन्होने इसकी जांच करने विभाग को आदेश दिया है।
350 जोड़ों के विवाह का था लक्ष्य
WCD getting marry गौरतलब है कि आज दंतेवाडा जिला मुख्यालय स्थित मेंढका डोबरा मैदान में निर्धन लोगों का विवाह कराया गया। 350 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया था। टारगेट पूरा करने विभाग ने कोई कोर कसर नहीं छोडी। कटेकल्याण ब्लाक के बडे गुडरा सेक्टर की ओर से इन दोनों को विवाह के लिये लाया गया था। पहले से विवाहित ही नहीं बल्कि ये अलग अलग विभागों के कर्मचारी भी है।
Read More: घर के पीछे छिपकर Sex कर रहे थे जीजा-साली, परिवार वालों ने रंगे हाथों पकड़ा
कथित दूल्हा वन विभाग का कर्मचारी
मिली जानकारी के अनुसार कथित दूल्हा वन विभाग का कर्मचारी है और कथित दुल्हन स्वास्थ्य विभाग में काम करती है। इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये हैं। वहीं इस योजना के तहत दिये जाने वाले उपहार पर भी इस जोडे को देने पर रोक लगा दिया है।