Chhattisgarh News: ‘हमें किसी का धर्म नहीं बदलना, जीना सिखाना है, जो कोई भी इसमें खलल डालने की कोशिश करेगा-संघ प्रमुख मोहन भागवत

1 min read

रायपुरः-RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हमें किसी का धर्म परिवर्तन नहीं करना है बल्कि जीना सिखाना है। हम पूरी दुनिया को ऐसा सबक देने के लिए भारत भूमि में पैदा हुए हैं। हमारा संप्रदाय किसी की पूजा प्रणाली को बदले बिना अच्छा इंसान बनाता है। भागवत ने ये बात शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मदकू द्वीप में एक घोष शिविर में कही।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, जो कोई भी धुन में खलल डालने की कोशिश करेगा, वह देश की लय से तय हो जाएगा। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए समन्वय के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, सत्य की हमेशा जीत होती है। झूठ हमेशा हारता है और भारत का धर्म सत्य है और सत्य ही धर्म है। भारत को हमेशा से ही विश्व गुरु के तौरा पर देखा जाता है, इसका कारण ये है कि कि प्राचीन काल में ही हमारे संतों ने सत्य को साध लिया था। इतिहास देखिए जब भी किसी राष्ट्र पर संकट आता था या भ्रम होता था तो वह रास्ता तलाशने के हमेशा भारत आते थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours