Weather Update : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

1 min read

[lwptoc]

नई दिल्ली:-Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून और प्री मानसून की वजह से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला चल रहा है। हालांकि ज्यादातर राज्य बारिश को तरस रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों सहित उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

स्काईमेट वेदर अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी झारखंड और इससे सटे ओडिशा के उत्तरी हिस्से पर एक्टिव है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर सक्रिय है। गुजरात तट से कर्नाटक तट तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

इन राज्यों में बारिश या भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update:अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जबकि दक्षिण मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

पिछले दिन इन राज्यों में हुई बारिश या भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,तटीय कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार के पूर्वी हिस्सों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तेलंगाना और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और उत्तरी पंजाब में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होती रही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours