चाणक्य की नीतियां अपनाकर कोई भी मनुष्य अपने जीवन को सुखी बना सकता है.

अगर वह अपने जीवन में इन नीतियों को अपना लेता है तो हर मुश्किल से आसानी से उबर और जीवन से जुड़े सभी सुखों को पा सकता है.

सम्मान करने वाला पुरुष: महिलाओं को वो पुरुष हमेशा ही आकर्षित करते हैं जो उनका सम्मान करते हैं. 

हर महिला का सपना होता है कि उसका जीवनसाथी उसका सम्मान करे. चाणक्य नीति के मुताबिक पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए. 

अच्छे व्यवहार वाला पुरुष: महिलाओं को सिंपल स्वभाव वाले पुरुष बहुत पसंद आते हैं. इस तरह के लोगों के प्रति उनका झुकाव काफी रहता है. 

महिलाएं उन पुरुषों को बहुत पसंद करती हैं जो कभी झूठ नहीं बोलते और हमेशा रिश्तों में ईमानदारी दिखाते हैं 

. चाणक्य नीति कहती है कि सच बोलने वाले पुरुष किसी भी स्त्री का दिल जीतकर अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं. 

साहसी पुरुषों पर महिलाएं जल्द ही अपना दिल हार बैठती हैं. महिलाओं को ऐसे पुरुष बहुत भाते हैं जो हिम्मत वाले होते हैं और जरूरत पड़ने पर उनकी ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं