आचार्य चाणक्य पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. उन्होंने अपनी जीवन के अनुभवों को चाणक्य नीति में लिखा है 

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसके कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं

अपनी नीतियों में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए चाणक्य क्या कहते हैं, आइए जानते हैं. 

जिस घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो उस घर में कभी माता लक्ष्मी का वास नहीं करती हैं. ऐसे स्थानों पर हमेशा दरिद्रता का वास होता है

चाणक्य के अनुसार जहां पर मूर्खों और चापलूसों का सम्मान होता है, वहीं पर कभी माता लक्ष्मी नहीं आती हैं 

चाणक्य का मानना था कि जो व्यक्ति मूर्खों की बातों को सुनता है उन्हें जीवन में हमेशा नुकसान उठाना पड़ता है 

जो व्यक्ति भाग्य के भरोसे न बैठकर कड़ी मेहनत करता है, उनके ऊपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. 

ऐसे लोगों का धन भंडार भी हमेशा भरा रहता है. इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि आती है. चाणक्य का मानना था कर्मठ लोगों को सफलता भी जल्दी प्राप्त होती है