आचार्य चाणक्य पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. उन्होंने अपनी जीवन के अनुभवों को चाणक्य नीति में लिखा है 

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ दोस्त या कोई ऐसी वस्तु होती है जो मरते दम तक उसका साथ नहीं छोड़ते

चाणक्य का मानना था कि व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार अच्छे और बुरे परिणाम भुगतता है 

चाहे कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों ना आ जाए यह हमेशा आपका साथ निभाते हैं 

आचार्य चाणक्य के अनुसार ज्ञान एक ऐसा हथियार होता है जिससे कठोर से कठोर दीवार तोड़कर सफलता पाई जा सकती है 

कहा जाता है विद्या से बड़ा कोई मित्र नहीं होता. इसी से व्यक्ति को सफलता हासिल होती है और यही आपके मान-सम्मान का कारण भी बनता है 

चाणक्य के अनुसार जैसे दवाई व्यक्ति को बीमारियों से छुटकारा दिलाती है, ठीक वैसे ही एक सच्चा मित्र भी जीवन से जुड़ी गंभीर परेशानियों से निजात दिलाता है 

धन से भी ऊपर जो चीज आती है वह है धर्म. उनका मानना था कि धर्म न सिर्फ जीते जी, बल्कि मृत्यु के बाद भी इंसान का साथ नहीं छोड़ता है