नई दिल्ली: आज के जमाने में इंटरनेट का चलन तेजी से बढ़ गए है। लोग अपने खाली समय में इंटरनेट पर ज्यादा समय बीताते है। वहीं हम किसी भी जानकारी के लिए सबसे पहले गूगल करते है। साथ ही लड़कियां भी सबसे पहले गूगल पर ही किसी भी चीज को सर्च करती है। चाहे वो प्यार भरी शायरी हो या अपने पार्टनर को भेजने के लिए प्यारा सा फोटोे हो। हर चीज को सर्च करने के लिए लड़कियां सबसे पहले गूगल का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा मोटापे से राहत पाने के लिए लड़कियां उसके उपाय ढूंडने के लिए या फिर जॉब से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए गूगल पर ही सर्च करती है। तो आज हम आपको बताने जा रहे है कि गूगल पर लड़कियां सबसे ज्यादा क्या क्या सर्च करती है।
जानकारी के मुताबिक, देश में कुल 15 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते है। लगभग भारत में 2 करोड़ महिलाए रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती हे। इसमें 75 फीसदी महिलाएं 15-34 आयु वर्ग की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 प्रतिशत किशोर इंटरनेट पर डायटिंग और फिट रहने के तमाम उपायों के बारे में सर्च करते हैं। इसके अलावा 17 प्रतिशत लोग सेक्स, डिप्रेशन ड्रग्स वगैरह के बारे में सबसे अधिक सर्च करती हैं। तो ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि लड़कियां इंटरनेट पर आखिर क्या सर्च करती हैं।
दिन-रात गूगल पर ये सर्च करती हैं लड़कियां
- ऐसी लड़कियां जो अपने करियर को लेकर बचपन से ही महत्वकांक्षी हैं वह इंटरनेट पर इसी से जुड़ी जानकरी सर्च करती हैं। जैसे कि उन्हें किस दिशा में करियर बनाना चाहिए या कौन-सा कोर्स करना चाहिए।
- इसके अलावा ऐसी कई महिलाएं जो अपनी सुदंरता के लिए नए-नए टिप्स अपनाती हैं वो इंटरनेट पर अपने आपको खूबसूरत रखने के लिए तमाम तरह की शोध पढ़ती रहती हैं।
- कई लड़कियां अपने मोटापे से भी परेशान होती हैं। वो ज्यादातर अपने मोटापे को कम करने के लिए टिप्स सर्च करती हैं। ताकी वह आसनी से अपना वजन कम कर सकें।
- बालों को लेकर भी लड़किया काफी पजेसिव होती हैं। तो वह इंटरनेट पर देखती हैं कि वह कैसे अपने बालों को खुद काट सकती हैं, ताकी अपने हिसाब से अपने बाल पा सकें।